Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*अभिनव कुमार होंगे उत्तराखंड के कार्यवाहक डीजीपी, आदेश जारी

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो 
देहरादून

 

आईपीएस अभिनव कुमार अग्रिम आदेशों तक उत्तराखंड के नए कार्यवाहक डीजीपी होंगे। देर शाम शासन ने इसका आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले वह हरिद्वार और देहरादून पुलिस कप्तान रह चुके हैं। कुछ महीनों तक उन्होंने आईजी गढ़वाल के पद पर सेवा दी है। इसके अलावा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीआरपीएफ में सेवा दी। जिस वक्त जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, अभिनव कुमार के हाथ में कमान थी।
अभिनव कुमार मीडिया में अक्सर अपने बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। उनका नौ साल पहले सत्यमेव जयेत में प्रोग्राम में पुलिस को लेकर दिया बयान अब तक चर्चा में रहता है। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से पुलिस की तरफ से माफी मांगने के लिए भी पत्र लिखा था। वर्तमान में वह मुख्यमंत्री के विशेष सचिव हैं। उत्तराखंड गठन के बाद अभिनव कुमार यहां आ गए थे। यहां उन्होंने विभिन्न जिलों की कप्तानी भी संभाली। वह 2009 में डीआईजी और 2014 में आईजी बने। आईपीएस अभिनव कुमार आईटीबीपी में जम्मू कश्मीर में तैनात रहे। जिस वक्त जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई तब घाटी में कमान उन्हीं के हाथ में थी। डीजीपी के लिए निर्धारित सेवा अवधि की शर्तों को यूपीएससी ने शिथिल करते हुए 25 वर्ष कर दिया तो अभिनव भी इस दायरे में आ गए। पिछले दिनों एडीजी दीपम सेठ और पीवीके प्रसाद के साथ उनका नाम भी पैनल में भेज दिया गया था।

Related posts

आंधी तूफान से आवासीय भवन के साथ गौशाला की छत उड़ी, बाल बाल बची कई जिंदगी देखे वीडियो में व पढ़े पूरी खबर

admin

नव निर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत का यमुना घाटी में हुआ स्वागत,विकास की खींची जायेगी लंबी लकीर: रमेश चौहान 

Arvind Thapliyal

यमुनोत्री धाम  :कठिन हुई आस्था की डगर,कुछ स्थानों पर खस्ताहाल हुआ पैदल मार्ग

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page