Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दिव्यांग जन सेवा कल्याण समिति ने दिव्यांग दिवस पर बांटे उपकरण और किया सम्मानित.. पढ़ें खबर।

नौगांव । दिव्यांग जन सेवा कल्याण समिति के तत्वावधान में नौगांव बीडीसी सभागार में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें दिव्यांग जनों को सह सम्मान सहित स्मृति चिन्ह भेंट किये गये यह वह दिव्यांगजन थे जिन्होंने अपनी दिव्यांगता को दरकिनार करके अपने हौसलों को बुलंद करके आज आत्म-निर्भर है, कोई कृषि से जुड़े हुए हैं, किसी की अपनी खुद का व्यवसाय है,और कोई शिक्षक है, इन सभी को दिव्यांगजन सेवा कल्याण समिति नौगांव के द्वारा अपने अपने अनुभव को साझा करने का मौका दिया और उन्होंने बताया कि हम अपनी आजीविका को किस तरह से कर रहे हैं। इससे अन्य दिव्यांग मित्रों को भी काफी कुछ सीखने को मिला।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की थीम थी, “सामाजिक प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए दिव्यांगता समावेशी समाज को बढ़ावा देना।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साधु लाल पालियाल एस.डी.ओ नौगांव/ बड़कोट तथा विशिष्ट अतिथि बिहारी लाल शाह नगर पालिका परिषद पुरोला ने दिव्यांग जन सेवा कल्याण समिति को इससे अच्छे कार्यक्रम करने के लिए पुरस्कार तथा नई दिशाएं से आए बालिकाओं को भी पुरस्कार और प्रोत्साहन राशि दी साथ ही अध्यक्ष जी ने कहा कि हमारे द्वारा जो भी कार्य किए जाएंगे उनमें हम विशेष कर दिव्यांग जनों के लिए रैंप या सीढ़ियो पे रेलिंग की व्यवस्था का विशेष ध्यान देंगे जिससे दिव्यांगों को आने जाने में कोई असुविधा न हो इस तरह के हम कार्य अवश्य करवाएंगे तथा शमी बौरियांण जी जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहित जी और समाजसेवी विपिन शामिल रहे, इसके अलावा दिव्यांग जन सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेश राज जी तथा सभी दिव्यांग मित्र व सहयोगी संस्था बुरांश देहरादून से जीत प्रकाश, राज ,कृष्णा रावत, समिता ,सुचिता ,रितिका, ममता, सहित तमाम लोग उपस्थित थे।।

Related posts

कामयाबी।वन विभाग की बड़ी कार्रवाई कर्मियों ने पकड़े 32 नग अवैध देवदार प्रकाष्ठ, वाहन सीज, चालक फरार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :तीर्थयात्री के खोये बैग को नकदी व मोबाईल के साथ पुलिस ने वापस लौटाया

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस और प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सागर द्वितीय स्थान पर हरिश और तृतीय स्थान गोपाल ने प्राप्त किया.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page