Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

सिलक्यारा उत्तरकाशी :बाबा बौखनाग  की डोली पहुंची सिलक्यारा टनल, सकुशल रेस्क्यू का दिया आशीर्वाद

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

सिलक्यारा /उत्तरकाशी

निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू करने के बाहरवें दिन आज बाबा बौखनाग देवता की डोली अपने भक्तों के साथ आज टनल के मुहाने पर पहुंची तथा टनल के अंदर फंसे सभी मजदूरों का सकुशल रेस्क्यू करने का वचन दिया !आज भगवान बौख नाग देवता की डोली ग्रामीणों के साथ सिलक्यारा टनल पंहुची। और डोली ने टनल के अंदर जाकर सभी श्रमिकों को शीघ्र सकुशल बाहर आने का आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण डोली के साथ मौजूद रहे। चारों ओर भगवान बौख नाग के जयकारे लगते रहे। रेस्क्यू कार्य में लगे सभी लोगों ने भगवान बौख नाग देवता का आशीर्वाद लिया।विदित रहे कि जिस क्षेत्र में टनल निर्माण का कार्य चल रहा है वह बाबा बौखनाग की वृति व अधिपत्य क्षेत्र है जहां बिना उनकी कृपा व आशीर्वाद के कोई काम करना सम्भव नहीं है !सुरंग निर्माण कार्य करने से पूर्व मुहाने पर बौखनाग का मंदिर बनाया गया था लेकिन विगत महीनों में मंदिर को हटा दिया गया, जिसके प्रतिफल लोग सुरंग की घटना को मान रहे हैं, अब पुनः सुरंग के मुहाने पर बाबा बौखनाग का अस्थाई मंदिर बनाया गया है !आज केंद्रीय राजयमंत्री वी के सिंह व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बाबा बौखनाग से रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता को आशीर्वाद लिया !

Related posts

उत्तरकाशी:सीडीओ ने किया कार्यालयों का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक की संस्तुति

admin

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में भारी उत्साह और चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग – गणतंत्र दिवस समारोह में प्रतिभाग करने वाली निकिता और याशी को किया सम्मानित।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page