Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :एक किलो पांच ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 व मुहिम “उदयन” के तहत अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के दिशा–निर्देशन में नशा तस्करों के विरूद्ध उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय होकर शिकंजा कस रही है। *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट सुरेन्द्र सिंह भंडारी के निकट पर्यवेक्षण एवं व0उ0नि0 देवेंद्र सिंह पंवार* के नेतृत्व में *पुरोला पुलिस व एस0ओ0जी0* की संयुक्त टीम द्वारा नशा तस्करों पर एक और कार्यवाही की गई है। कल  रात्रि में सटीक जानकारी जुटाते हुए *पुरोला डंपिंग जोन मोरी रोड के पास से विदेश नेगी नाम के एक चरस तस्कर को 1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर *अभियुक्त के खिलाफ थाना पुरोला में NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह चरस को खुद तैयार कर पुरोला में उचित धाम पर बेचने ले जा रहा था। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है। आज अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।

*गिरफ्तार अभियुक्त:–* विदेश नेगी पुत्र सिलदार सिंह नेगी निवासी ग्राम मसरी थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र–35 वर्ष।

*बरामद माल–* 1 किलो 5 ग्राम चरस (कीमत करीब 2 लाख रु0)

पुलिस टीम में
1.व0उ0नि0 देवेंद्र सिंह पंवार
2. हेड0 कानि0 अब्बल सिंह
3. हेड0 कानि0 प्रवीन परमार
एसओजी टीम शामिल रहे !
एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि आजकल हमारी ज्यादातर पुलिस फोर्स सिलक्यारा टनल में फंसे मजदूरों को रेस्क्यू करने में जुटी है,इसी बीच विदेश नेगी नामक यह तस्कर पुलिस की व्यस्थता का फायदा उठाकर चरस तस्करी कर रहा था,जिसको हमारी टीम ने तत्परता के साथ गिरफ्तार किया है, इसके कब्जे से 1 किलो 5 ग्राम चरस रिकवर की गई है। नशे के अवैध सौदागरों का कारोबार जनपद में किसी भी सूरत पर फल–फूलने नहीं दिया जाएगा। हमारी टीमें लगातार सक्रिय हैं।

Related posts

बड़ी खबर।उत्तरकाशी नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ने संभाला पद और सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का लिया फीडबैक… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। मुख्यमंत्री धामी पंहुचे यमुना घाटी यमुनोत्री यात्रा व्यवस्था का लिया जायजा…पढें

Arvind Thapliyal

पदमचंद विलम कवंर गांधी सरस्वती शिशु मंदिर खरसाली के नौनिहालों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बड़कोट और नौगांव में स्वच्छता रैली और स्वच्छता को लेकर किया आह्वान.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page