Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*उत्तरकाशी* नशे के सौदागरों पर मोरी उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,देखे वीडियो में व पढ़े खबर…..

नशे का कारोबार बढ़ने की सूचना के बाद पुलिस की चेकिंग अभियान का नतीजा आया सामने दो तस्कर दबोचे……

*उत्तरकाशी* नशे के सौदागरों पर उत्तरकाशी पुलिस की बड़ी कार्रवाई  ऊपर दी गयी वीडियो मे देख…..
नौगांव। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अपर्ण यदुवंशी नेकहा की ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025 को सफल हेतु उत्तरकाशी पुलिस ने नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मोरी पुलिस द्वारा त्यूनी, मोताड़ को जाने वाले मार्ग के पास से अंतर्राजीय गैंग के 2 चरस तस्करों को अल्टो कार से 6 किलो 182 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। यह बात लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कही।

एसपी श्री यदुवंशी ने बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों के विरूद्ध थाना मोरी पर NDPS Act 8/20/60 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह दीपावली के त्योहार में पुलिस की व्यस्थता का फायदा उठाकर चरस को मोरी क्षेत्र के गांवो से इकट्ठा कर रोहतक हरियाणा में अच्चे मुनाफे मे बेचने के लिये जा रहे थे। अभियुक्त पर पूर्व में भी थाना चिड़गाव, शिमला से एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है। अभियुक्तों के और अधिक आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों को माननीय न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। चरस की रिकवरी करने वाली टीम की सराहना करते हुये उनके द्वारा टीम को 5000 रु0/ के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। बरामदगी अवैध माल कीमत की अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 12 लाख रु बताई जा रही है।

 

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी:नगाणगांव-कुर्सिल मोटर मार्ग पर घटिया गुणवत्ता की पेंटिंग से ग्रामीणों में आक्रोश

admin

खेल।उत्तरकाशी टी-20 लीग में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच, छह टीमें उतरेंगी मैदान में,रवाईं रॉयल्स से लेकर भागीरथी जायंट्स तक छह टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा आगे बढ़ने का मंच…… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने आदिशक्ति भगवती की उपासना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page