Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा

बड़कोट महाविद्यालय में शुरू हुआ उत्तराखंड फ्री टैबलेट योजना वितरण कार्य

बड़कोट
राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट, उत्तरकाशी में दिनांक 5 अप्रैल 2022 से टेबलेट वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.एस. मेहरा ने कहा कि सभी छात्र/ छात्राएं 20 अप्रैल तक अपने टेबलेट एवं उनके बिल प्रस्तुत करके संबंधित छात्र को 1 सप्ताह के भीतर उनके खाते में डी.वी.टी के माध्यम से निर्धारित धनराशि डाल दी जाएगी इस कार्य हेतु प्राचार्य के निर्देशन में एक समिति का गठन किया गया है जो संबंधित कार्य एवं दायित्व को देखेगी प्राचार्य ने सभी लाभार्थी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि इस योजना से
• ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने पर आवेदक के समय और पैसे दोनों बच सकेंगे।
• योजना के माध्यम से विद्यार्थी डिजिटल माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
• इस योजना का मुख्य लक्ष्य छात्रों को शिक्षा क्षेत्र में और अधिक रुचि लाना है जिससे वह पढाई में अधिक मन लगा सकेंगे।
वितरण कार्य के प्रथम दिवस में निरीश नौटियाल बी.एस.सी तृतीय वर्ष के छात्र को टेबलेट की धनराशि चैक माध्यम से दी गई इस अवसर पर समिति के संयोजक प्रोफेसर युवराज शर्मा के साथ-साथ समिति के अन्य सदस्य डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. बी.एल थपलियाल ,डॉ.विनय शर्मा, डॉ.डी.पी. गैरोला डॉ. दिनेश शाह आदि मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

तहसील दिवस में आई 05 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण, जय हो ग्रुप मे नगर के पेयजल संकट को दोहराया,पढ़े पुरी खबर…..

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :गौशाला में आग लगने से तीन पालतू मवेशियों की मौत

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :सभी मंडलो में सुना गया पीएम मोदी के” मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम का संबोधन

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page