Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यमुनोत्री धाम में हुई विशेष पूजा अर्चना

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन को जनपद भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं ने युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया ।संघठनात्मक दृष्टि से जनपद की गंगा व यमुना घाटी के सभी मंडलो में उक्त कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया !बड़कोट मंडल के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण किये !तथा नगर क्षेत्र में भी असहाय व वृद्धजनों को फल वितरण किये!यहां मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी रौंटा, महामंत्री अमित रावत, महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप रावत, इंजनियर रमेश रावत,सभासद संजय अग्रवाल  व सामाजिक कार्यकर्ता दीपक राणा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे !मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए यमुनोत्री धाम में रावल आशीष उनियाल सहित पुरोहितों ने पूजा अर्चना की !जबकि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर नागराज मंदिर पुरोला में हवन यज्ञ एवं कई अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! भाजपा मंडल महामंत्री राहुल नौटियाल व राजेश भंडारी, भाजपा पुरोला के वरिष्ठ नेता गण,पार्टी पदाधिकारी , जिला पदाधिकारी , मण्डल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम उपस्थित रहे !नौगांव मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जन्मदिन दृष्टि दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया !पार्टी कार्यकर्ताओं ने विजय पब्लिक स्कूल तुनालका में जाकर दृष्टि दिव्यांग छात्रों को फल वितरण किए, यहां पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती आनंदी राणा, बलदेव सिंह, जगमोहन चंद, कुलदीप, अमिता  परमार, विजयपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे !भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बर्नीगाड़ डामटा, मोरी, सांकरी, चिन्यालीसौड़, कालिंदी मंडल, भटवाड़ी, उत्तरकाशी, डुंडा सहित सभी मंडलो में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु व प्रदेश की खुशहाली की कामना की !

Related posts

ब्रेकिंग।डामटा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त की सूचना दो लोग थे सवार अस्पताल में कराया भर्ती।

Arvind Thapliyal

यमुना घाटी के धारी-कफनौल में बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिविर कल -6 को सरनौल और 8 जून को गुंदियाटगांव में पुरोला क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए शिविर, -बिजली के खराब मीटर, ज्यादा बिल आने की शिविर में दर्ज करें शिकायत… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाएगा- गरिमा

admin

You cannot copy content of this page