Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में पानी की भारी किल्लत और आवारा पशुओं की बढ़ती सँख्या बनी परेशानी का सबब,जय हो ग्रुप ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन,पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट
सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप ने नगर पालिका में पानी की किल्लत को दूर करने व नगर में आवारा पशुओं को निर्मित कांजी हाउस में शिफ्ट करने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
मालूम हो कि बरसात के मौसम में नगर पालिका के वार्ड नंबर एक, तीन और चार के नगर वासी पेयजल किल्लत से जूझ रहे है, घरों में पानी की एक भी बूंद न आने से परेशान है। सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज जय हो ग्रुप ने उपजिलाधिकारी जितेंद कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए यमुना नदी से स्वीकृत पम्पिंग योजना का निर्माण कर पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है इसके अलावा ग्रुप ने नगर के भीतर आवारा पशुओं की अत्यधिक संख्या होने से हो रही परेशानी से उपजिलाधिकारी को अवगत करवाते हुए निर्मित कांजी हाउस में आवारा पशुओं को शिफ्ट करने की मांग की है। ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल ने कहा कि पेयजल संकट को दूर करने के लिए यमुना से पम्पिंग योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की जाय और आवारा गाय ,बैल नगर क्षेत्र में परेशानी में है, हर जगह नुकसान करने पर उन्हें भगाया जा रहा है । लिहाजा नगर पालिका द्वारा निर्मित कांजी हाउस में सभी आवारा पशुओं को रखने की व्यवस्था की जाय।
ज्ञापन देने वालो में ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल, कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल,रणवीर आशीष पंवार,एडवोकेट विनोद विष्ट,प्रदीप जैन,दीनानाथ, सुरेश सैनी, गिरीश, उपेन्द्र सिंह, अंकित,अजय सिंह ,मदन पैन्यूली, जय प्रकाश ,दिनेश रावत,द्वारिका सेमवाल,भगवती ,नितिन,रजत अधिकारी,कामेश,संजय सिंह,रविन्द्र सिंह,विनोद नौटियाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

Uttarkashi news:-जिले में निवासरत बाहरी प्रांतो के नागरिकों का हों शत प्रतिशत सत्यापन :अर्पण यदुवंशी

Jp Bahuguna

विधानसभा चुनाव:नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू, 28 जनवरी तक होंगे नामांकन पत्र दाखिल

admin

5 महीने से सरकारी राशन नही! कोठार गांव के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, शासन-प्रशासन से कार्यवाही की मांग,आंदोलन की दी चेतावनी…….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page