Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत

 

जयप्रकाश बहुगुणा
पुरोला /उत्तरकाशी

 

पुरोला नगर पंचायत के अंतर्गत छाड़ा खड्ड में एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई !प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग समय 12:00 बजे नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नंबर 03, छाड़ा खड्ड में एक बाइक सवार युवक की सड़क से लगभग 20 मीटर नीचे गिरने से मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि उक्त स्थान पर सड़क निमार्ण का कार्य चल रहा है। जिससे वहां पर रेत की ढेर लगा रखी है बाइक सवार युवक रेत के ढेर से अपनी मोटरसाइकिल निकालना चाह रहा था जिसके चलते वह सड़क से बाहर फिसल गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। बाइक सवार तहसील मोरी निवासी रोहित पुत्र मेंबर सिंह, उम्र- 25 वर्ष ग्राम कुनारा गांव बताया जा रहा है । मृतक युवक के परिजनों को दुर्घटना की सुचना दे दी गई है !शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में रखा गया है !

Related posts

हमारा संविधान अनेकों विशेषताओं से भरा हुआ है। संविधान नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाता है- सीएम धामी

admin

उत्तरकाशी:कोविड-19 डयूटी में लगे फार्मासिस्टों व चिकित्साधिकारियों की प्रोत्साहन राशि एक समान की जाय

admin

पी जी कालेज उत्तरकाशी के छात्रों ने फहराया जीत का परचम

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page