Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

यहां बड़कोट थाना पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है !पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को थाना बड़कोट पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोहन पुत्र स्व0 हिरू निवासी ग्राम बड़ा गांव थाना सल्यान जिला सल्यान नेपाल, उम्र 58 वर्ष हाल निवासी शूरवीर सिंह (खरसाली)’का बगीचा फूलचट्टी थाना बड़कोट जनपद उत्तरकाशी को अवैध रूप से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ समय रात्रि 22:45 बजे फूलचट्टी से गिरफ्तार किया गयाl अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना बड़कोट पर मु0अ0सं-18/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गयाl अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक कार्रवाई जारी है पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा पिछले 5 वर्षों से उपरोक्त स्थान पर रहना बतायाl

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सुनील राणा, राकेश चौहान, होमगार्ड सचिन, पीआरडी संदीप शामिल थे !

Related posts

ब्रेकिंग।उत्तरकाशी में आंदोलनकारियों के साथ हुई पत्थराव की घटना को लेकर हिन्दू संगठनों में नाराजगी आज रहेंगे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सहायक निदेशक ने चारधाम यात्रा का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश और यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव का किया निरीक्षण.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में पुलिस लाईन देहरादून में राज्य स्थापना दिवस का भव्य कार्यक्रम सम्पन्न

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page