Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :मेले हमारी पौराणिक संस्कृति के वाहक हैं :-नेहा जोशी

 

जयप्रकाश बहुगुणा
नौगांव /उत्तरकाशी

 

जनपद उत्तरकाशी के मुंगरसंती पट्टी में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध देवराणा मेले में लगभग 80 गांव के लोगों ने अपने आराध्य देव श्री रुद्रेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने भी इस मेले में प्रतिभाग किया।
नेहा जोशी ने कहा की इस तरह के पौराणिक व भव्य मेले उत्तराखंड की पहचान है। साथ ही उन्होंने कहा की यहां के लोगों ने अपनी संस्कृति को संजो कर रखा है। ऐ पारम्परिक मेले हमारी पौराणिक संस्कृति के वाहक हैं !श्री रुद्रेश्वर महादेव के माली संकित थपलियाल ने नेहा जोशी को प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद दिया।
समिति के अध्यक्ष जगमोहन परमार ने नेहा जोशी को मंदिर एवं श्री रुद्रेश्वर महादेव के इतिहास की जानकारी विस्तार से दी गई,
मंदिर समिति एवं पुजारियों ने नेहा जोशी से इस मेले को राजकीय मेला घोषित करवाने का अनुरोध किया।जिस पर श्रीमती नेहा जोशी ने कहा की इस तरह के मेले राजकीय मेले घोषित होने चाहिए साथ ही यह भी कहा की यह मेले बहुत ही भव्य है इसको राजकीय मेला घोषित करवाने के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगी।
नेहा जोशी की लोकप्रियता से प्रभावित अनेकों स्थानीय महिलाओं एवं युवाओं ने उनके साथ सेल्फी एवं फोटो खिंवाए एवं मेले में प्रतिभाग करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया!

Related posts

परीक्षा तिथियों के टकराव से बढ़ी मुश्किलें, बेरोजगार युवाओं ने उठाई तारीख बदलने की मांग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जिला पंचायत कफनौल भंकोली वार्ड से संजय थपलियाल के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड शासन ने नगर पालिका परिषद बड़कोट के लिए तीन नामित सभासद किए नियुक्त…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page