Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: मोटर साईकिल दुर्घटना में तीन युवक घायल, पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

मानपुर थलन के बीच एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार तीन युवक घायल हो गए।जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि को कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस एक युवक के मानपुर स्थित नदी में डूबने की सूचना पर रेस्क्यू कर वापस उत्तरकाशी आ रहे थे कि मानपुर थलन के बीच एक मोटरसाईकिल के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण उसमें सवार तीन व्यक्ति 15-20 मीटर नीचे खाई में गिर गये, पुलिस टीम के द्वारा तुरन्त तीनों युवकों का रेस्क्यू कर उन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया गया, जिनमें से दो की हालत अब ठीक है तथा एक का उपचार चल रहा है।

तीनों घायल युवक
लव पंवार पुत्र उम्मेद पंवार निवासी थराली उम्र-24 वर्ष,राहुल बिष्ट पुत्र गोविन्द सिंह निवासी मैठाना चमोली,प्रकाश राणा पुत्र भगवान सिंह निवासी नाड, उम्र 35 वर्ष मोटरसाइकिल पर सवार थे।

रेस्क्यू करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश राणा कोतवाली उत्तरकाशी,
उपनिरीक्षक बलबीर सिंह-कोतवाली उत्तरकाशी
कांस्टेबल नरेन्द्र राणा,
गिरीश भट्ट ,
दीपक कोतवाली उत्तरकाशी शामिल थे।

Related posts

बिग ब्रेकिंग। ओरछा बैंड के पास पहाड़ टूटने से दबी बोलरो जीप चालक की मौके पर दर्दनाक मौत।

Arvind Thapliyal

पदमचंद विलम कवंर गांधी सरस्वती शिशु मंदिर खरसाली के नौनिहालों ने शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बड़कोट और नौगांव में स्वच्छता रैली और स्वच्छता को लेकर किया आह्वान.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

चमोली हादसा:अभी तक 62 शव बरामद,33 शवों की हुई शिनाख्त

admin

You cannot copy content of this page