Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :सभी मंडलो में सुना गया पीएम मोदी के” मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम का संबोधन

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद के सभी मंडलो पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने “मेरा बूथ सबसे मजबूत”कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्भोदन को सुना ।मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी यमनोत्री विधानसभा के बड़कोट मंडल के बूथ संख्या 168 पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को पार्टी पदाधिकारियों व आमजन संग सुना।इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करने के साथ ही देशभर के 10 लाख बूथ और 12 हजार मंडलों में एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली को भी संबोधित किया।लाइव प्रसारण देखने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि निश्चित ही ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नया संकल्प और एक नई शक्ति प्रदान करने वाला है।साथ ही यह दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए समर्पित भाजपा के लााखों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बना है।बता दे कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के बैनर तले कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके राजनीतिक प्रयासों में नए संकल्प और शक्ति प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है !इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिलाध्य भरत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी रोंटा, पूर्व जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जयवीर जायडा, विनोद राना, अध्यक्ष अतोल रावत, शांति बेलवाल, मंडल महामंत्री प्रवीन सिंह रावत, अमित रावत, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज चौहान,महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा, उर्मिला राणा, रत्नमणि बहुगुणा, गौतम बहुगुणा, रंजन रावत, विजयपाल रावत, सरदार सिंह रावत, अजय रावत, कपिल रावत आदि समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे

Related posts

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में यौन उत्पीड़न निवारण जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मेक्सिको के कैंकन में आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजार विश्व संघ सम्मेलन 2023 में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

Jp Bahuguna

बड़ी खबर। जनपद उत्तरकाशी में 53.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग… पढ़ें

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page