Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

सीमान्त जनपद उत्तरकाशी में एफएम ट्रांसमीटर की सौगात मिली,पढ़े पूरी खबर

उत्तरकाशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 91 एफएम ट्रांसमीटरों का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। सीमान्त जनपद उत्तरकाशी में एफएम ट्रांसमीटर की सौगात मिली है। मनेरा आकाशवाणी केंद्र में आज टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने एफएम रेडियो का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ,जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ,भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा सहित जनपद के तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे है।इस अवसर पर सभी ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को वर्चवली सुना वहीं जनपद को एफएम रेडियो सांसद टिहरी लोक सभा श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरुआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है।गंगोत्री भाजपा विधायक सुरेश चौहान ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार अंतिम व्यक्ति के विकास कद लिए कार्य कर रहे है।आयोजित कार्यक्रम में टिहरी संसदीय क्षेत्र की माननीय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, ब्लाक प्रमुख मोरी बचन सिंह पंवार, डुंडा शैलेंद्र कोहली,जिलाध्यक्ष बीजेपी सतेंद्र सिंह राणा, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष पूनम रमोला, प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत,गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा,महंत विश्वनाथ मंदिर अजय पुरी,जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला,पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी,उपनिदेशक आकाशवाणी आर.सी बर्थवाल,सहायक निदेशक दूरदर्शन देहरादून कुलभूषण कुमार एसडीएम चतर सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी समेत अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा प्रधानमंत्री जी के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

रवांई कृषि एवं सांस्कृतिक विकास मेले में पंहुची विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडुडी़ भूषण, हिंमाचली गायक विकी चौहान ने मचाया धमाल।

Arvind Thapliyal

बंगाल की हिंसात्मक घटनाओ के विरोध में मंडल मुख्यालयों पर करेगी भाजपा कल प्रदर्शन

admin

मुख्यमंत्री ने 5 नवंबर को प्रधानमंत्री जी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का लिया जायजा

admin

You cannot copy content of this page