Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:जेई ने फांसी के फंदे पर लटककर की आत्महत्या

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

यहां यूजेवीएनएल में कार्यरत एक जे ई ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड जल विद्युत निगम जोशियाड़ा में तैनात अवर अभियंता ने जोशियाड़ा स्थित अपने आवास पर फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी दिनेश कुमार ने आज यहां बताया कि यूजेवीएनएल जोशियाड़ा में अवर अभियंता के पद पर तैनात वीरेंद्र कुमार उम्र 30 वर्ष ने दोपहर में करीब तीन बजे जोशियाड़ा स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम वहां पहुंची और शव को कब्जे लेकर पंचनामे की कार्रवाई में जुट गई।

इंजीनियर के खुदकुशी के कारणों का फिलहाल कोई पता नहीं लग सका है। वह मूल रूप से ऋषिकेश का रहने वाला था और जोशियाड़ा में अकेला ही निवास कर रहा था। एचएचओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

Related posts

उत्सव।नौगांव में विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां पूरी, धूमधाम से मनाया जायेगा हिन्दू सम्मेलन… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चुनाव बहिष्कार: प्रदेश सरकार पर लगाया वादा खिलाफी व बरगलानें का आरोप, मुआवजा तो दूर जांच तक नहीं की..पढ़े पूरी खबर…….

admin

महिला ने धौलीगंगा मैं लगाई छलांग सर्च अभियान जारी

admin

You cannot copy content of this page