Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम देहरादून राज्य उत्तराखंड

पुरोला का युवक तीन लाख रुपये कीमत की प्रतिबंधित कॉजल की लकड़ी के साथ विकासनगर में गिरफ्तार

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
विकासनगर

वर्तमान समय में पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अवैध नशा तस्करी, अवैध शराब तस्करी आदि के विरुद्ध कार्रवाई हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं ।तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निर्देशन में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के द्वारा अलग-अलग चौकियों को चेकिंग हेतु कहा गया था।
उक्त के क्रम में आज चौकी प्रभारी डाकपत्थर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नौरो पुल यमुनोत्री रोड से दौराने चैकिंग एक अभियुक्त सत्येंद्र राणा पुत्र भगवान सिंह राणा निवासी वसंतनगर पो0ओ0मोलटाडी थाना पुरोला जनपद उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष को प्रतिबंधित काजल केशु की लकड़ी के 102 नग के साथ मय पिकअप गाड़ी UK04CA 4272 को गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त के विरुद्ध वन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जाएगा।

*नाम पता अभियुक्त*
सत्येंद्र राणा पुत्र भगवान सिंह राणा निवासी वसंतनगर पो0ओ0मोलटाडी थाना पुरोला जनपद उत्तरकाशी उम्र 26 वर्ष

*बरामदा माल*
1-102 नग प्रतिबंधित काजल(केशु)की लकड़ी।कीमत करीब 300000/
1-एक पिकअप गाड़ी

*पुलिस टीम*
SI अर्जुन सिंह गुसाईं चौकी प्रभारी डाकपत्थर
का0173 तेजपाल
का0मनवीर भंडारी
वन दरोगा देवेंद्र कुमार मिश्रा

Related posts

यमुनोत्री एनएच मोटर ब्रिज के बीचों बीच बना छेद , बढ़ा खतरा

admin

यमुनोत्री धाम:हजारों रुपये के सामान सहित यात्रियों के बैग लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की महावीर पंवार “माही”ने

admin

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने उत्तरकाशी भूस्खलन क्षेत्र का किया निरीक्षण और अधिकारियों को सतर्क रहने के दिये निर्देश और आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की कही बात…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page