Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:विधायक ने की विधायक निधि से अग्निकांड पीड़ित परिवार को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा

 

जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी/उत्तरकाशी

पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल विकासखंड मोरी के स्वीचाणगांव में अग्निकांड पीड़ित परिवारों से मिले। उन्होंने प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। विधायक ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत सहायता उपलब्ध करवाई। तथा पीड़ित परिवारों ( 1-आजन सिंह 2- घूंगर सिंह 3-सुन्दर सिंह 4-प्रताप सिंह 5- विपिन सिंह) को तत्काल राहत के तौर पर खाद्यान्न एवं विस्तर वितरित किए। साथ ही विधायक निधि से प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोरी ईश्वन पंवार, मंडल अध्यक्ष सांकरी दर्शन रावत, जिला पंचायत सदस्य ( डीपीसी ) अरुण रावत , पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्व प्रधान पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि भगवान सिंह रांगड़ ,जगदीश रांगड़, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण एवं वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

दून का एसोसिएट प्रोफेसर गरीबों का बन रहा है मसीहा,आंखों के हर तरह के ऑपरेशन के लिए लगी रहती है कतार।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त तीन लोग घायल

admin

भाजपा नियुक्त किये 21प्रकोष्ठ में संयोजक और सह संयोजक,भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने का बड़ा दावा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page