Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समाप्त हुआ एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
त्यूणी/देहरादून

 

पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ अंजना श्रीवास्तव ने सभी स्वयं सेवकों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के मख्यु अतिथि रविदत्त डोभाल, प्राचार्य तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने मां सरस्वती की मर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शरुआत की ।जिसके बाद कुमारी गीतिका रावत एवं निधिका द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्ततु की गई। इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी कश्यप द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के सात दिनों की आख्या प्रस्ततु की गई तत्पश्चात कुमारी कनिका चौहान एवं कनिका भारद्वाज द्वारा महासू वंदना प्रस्ततु की गई। इस राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का मुख्य आकर्षण
छात्र-छात्राओं द्वारा नि र्मि त प्राकृतिक होली के रंग निर्माण रहा तथा उन्होंने स्वनिर्मित लिफाफो में रंग भर कर अतिथियों को वितरण किए। और किसी प्रकार के केमिकल यक्तु रंगों का प्रयोग ना करने निश्चय लिया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रोफेसर अंजना श्रीवास्तव ने सभी स्वयंसेवकों को इन सात दिनों में हुए अनभुव से सीख लेने का आह्वान किया । उन्होंने कहा की राष्ट्रीय सेवा योजना का यह सात दिवसीय शिविर जीवन में शिक्षा के साथ-साथ वह माध्यम है जिससे मनष्यु का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बताया कि प्रौढ़ शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, पोस्टिक आहार,प्लास्टिक उन्मलून, महिला स्वास्थ्य इत्यादि विषयो पर आम लोगों को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम का मंच संचालन छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य जोशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सहायक कार्यक्रम अधिकारी डॉ० पवन रावत ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्ततु कि या तथा शिविर मे आयोजि त विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओ के परिणाम की घोषणा की। इन प्रतियोगिता के विजेता स्वयं सेवियों को प्राचार्य, मख्यु अतिथि , विशिष्ट अतिथि एवं कार्यक्रम अधिकारी द्वारा परुस्कार प्रदान किये गये।
राष्ट्रीय सेवायोजना के इस विशेष शिविर मे सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी छात्रा वर्ग का खिताब कु० गीतिका रावत तथा
छात्र वर्ग में रोहित थापा को मिला।कार्यक्रम के अंत मे डॉ० पवन रावत ने प्राचार्य एवं सभी अतिथियों,ग्रामवासियो का धन्यवाद ज्ञापित किया  जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से इस शिविर को सफल बनाने मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय के प्राध्यापक वर्ग, कर्मचारी गण, ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related posts

30 अप्रैल को जयपुर में देश भर के पत्रकार साथियों के बीच चौथे स्तंभ की भूमिका वर्तमान परिपेक्ष में दायित्व पर गोष्टी,पढ़े पूरी खबर….

admin

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को घटनाक्रम पर नजर रखने दिये निर्देश…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया ब्रह्मखाल क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव…. 

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page