Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:गंगोत्री राजमार्ग पर हर दो घंटे में खोला जाएगा ट्रैफिक,एडीएम ने दिए निर्देश

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

बीते दिन यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के समीप पहाड़ी से भारी भूस्खलन के कारण सड़क मार्ग बंद हुआ था। जिस कारण यमुनोत्री नेशनल हाइवे से लगा हुआ गंगोत्री नेशनल हाइवे भी बंद हो गया। गंगोत्री नेशनल हाइवे को यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया गया। लेकिन यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर भारी बोल्डर और मलबा होने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध है।
आज एडीएम तीर्थपाल सिंह ने भूस्खलन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। तथा कार्यदायी संस्थाओं को तेजी के साथ मलबा हटाने के निर्देश दिये। एडीएम ने कहा कि यमुनोत्री नेशनल हाइवे से मलबा हटाने के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत गंगोत्री नेशनल हाइवे से गुजरने वाले ट्रैफिक को दो-दो घण्टे के लिए रोका जाएगा। इस हेतु वाहनों को होटल,ढाबों के नजदीक डुंडा,चिन्यालीसौड़ में रोका जाएगा। एडीएम ने यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश पुलिस को दिए।साथ ही सुरक्षा के दृष्टिगत 24×7 भूस्खलन क्षेत्र में वाचर्स तैनात करने को कहा।
मलबा हटाने के दौरान गंगोत्री नेशनल हाइवे को निम्न समय सारणी के अनुसार बंद एवं यातायात के लिए सुचारू रहेगा।

आज 18 अगस्त अपराह्न
01.00 से 3.00 बजे तक मार्ग अवरूद्ध रहेगा। सांय 3.00 से 4.00 तक मार्ग यातयात हेतु सुचारू रहेगा

4.00 से 6.00 बजे तक मार्ग अवरूद्ध रहेगा 6.00 से 7.00 तक मार्ग यातयात हेतु सुचारू रहेगा

7.00 से 9.00 बजे तक मार्ग अवरूद्ध रहेगा।9.00 से 10.00 तक मार्ग यातयात हेतु सुचारू रहेगा

रात्रि 10 बजे से प्रातः 05 बजे तक मार्ग बंद रहेगा।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम मीनाक्षी पटवाल,सीओ अनुज कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, समन्वयक जय पंवार एवं एनएच एवं बीआरओ के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

16 घंटों से टनल में 40 मजदूर फंसे हुए, रेस्क्यू जारी ,अभी लगेगा समय, डीएम ने दीपावली की छुट्टियों को किया रद्द। पढ़े खबर व यूट्यूब पर देखे पूरी आपबीती के साथ वीडियो….

Team Yamunotri Express

जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुँचे आम लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से जिलाधिकारी को अवगत कराया,दिए जरूरी दिशा निर्देश,पढ़े पूरी खबर…..

अधिशासी अभियंता पर पत्नी के नाम सोलर प्लांट स्वीकृत कराने का आरोप, बेरोजगारों के हक पर उठे सवाल,मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग……

You cannot copy content of this page