Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:मोरी क्षेत्र के स्वीचाण गांव में आग लगने से आवासीय भवन खाक,कुछ मवेशियाँ जिंदा जली

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी/उत्तरकाशी

 

उत्तरकाशी जनपद के सीमांत विकासखंड मोरी के स्वीचाण गांव में देर रात को अचानक आग लगने से आवासीय भवन पूरी तरह खाक हो गया।जिसमें पांच परिवार निवास करते थे।आग से कोई जनहानि नहीं हुई है, कुछ मवेशियों की मरने की आशंका जताई जा रही है जिनका राजस्व विभाग द्वारा आंकलन किया जा रहा है।
आग लगने की सुचना पर मोरी से पुलिस, फायर बिग्रेड, राजस्व विभाग, व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई।ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।लेकिन तब तक मकान व उनमें रखा सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात्रि में करीब 1:00 बजे थाना मोरी के दूरस्थ ग्राम स्वीचाण गाँव में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई,सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोरी श्री मोहन कठैत के नेतृत्व में मोरी पुलिस मय आपदा उपकरण,फायर सर्विस एवं SDRF की टीम तुरन्त मौके पर पहुंचे,मौके पर मकान में भीषण आग लगी हुई थी जिसे फायर सर्विस, SDRF, पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मेहनत कर आग पर काबू पाया गया।
आग आजन सिंह पुत्र गोकुल सिंह निवासी स्वीचाणगांव थाना मोरी के घर पर लगी थी,जिसमें चार परिवार रहते थे, उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है,घर का सारा सामान जलकर राख हो गया,कुछ मवेशियों की जलने की आशंका है,जिनका आंकलन किया जा रहा है।आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Related posts

गंगानी वसंतोत्सव मेले की तैयारियां शुरू, 13 से 17 फरवरी तक चलेगा पौराणिक कुंड की जातर,क्या रहेगा खास पढ़े विस्तार से…….

Team Yamunotri Express

CAU में पहली बार सचिव पद पर किसी महिला को मिली जिम्मेदारी ,वह है रवांई की बेटी किरण रौतेला वर्मा जो निर्विरोध निर्वाचित हुई,पढ़े पूरी खबर……

Team Yamunotri Express

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:सुबह सुबह आया भूकम्प, दहशत में लोग

admin

You cannot copy content of this page