Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

गंगानी वसंतोत्सव मेले की तैयारियां शुरू, 13 से 17 फरवरी तक चलेगा पौराणिक कुंड की जातर,क्या रहेगा खास पढ़े विस्तार से…….

बड़कोट उत्तरकाशी।
पौराणिक धार्मिक स्थल गंगानी में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध गंगानी वसंतोत्सव मेले (कुंड की जातर) को लेकर जिला पंचायत ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष यह ऐतिहासिक मेला 13 फरवरी से 17 फरवरी तक कुल 5 दिनों तक आयोजित किया जाएगा।
मेले की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा तय करने को लेकर बुधवार को गंगानी में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेले को भव्य, आकर्षक और ऐतिहासिक स्वरूप देने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की योजना बनाई गई।
जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि कुंड की जातर के नाम से प्रसिद्ध यह मेला पौराणिक काल से अनवरत चला आ रहा है, जो क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों से मेले को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार मेले को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
मेले के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक झांकियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही बाबा बौखनाग सहित क्षेत्र के विभिन्न देवी-देवताओं की डोलियां भी मेले में शामिल होंगी, जिससे धार्मिक माहौल और भी अधिक भक्तिमय हो जाएगा।
बैठक में एसडीएम बृजेश तिवारी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र, एसएसआई रणवीर चौहान, जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, सरत सिंह चौहान, संजय थपलियाल, रोहित जुड़ियाल, कविता शाह, नंदगांव ग्राम प्रधान उर्मिला बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुजा बिष्ट, प्रताप रावत, प्रकाश असवाल, महावीर बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, मुकेश टम्टा, भरत सिंह रावत, गोपाल बिष्ट, रोहित रावत, राम उनियाल, अमित रावत, शांति बेलवाल, तरवीन राणा, देवेंद्र रावत, अमित डिमरी, कमला जुड़ियाल, अनीश रमोला, दशरथ चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

पहल।एम्स ऋषिकेश में हुआ ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका के 24वें अंक (द्विवार्षिक विशेषांक) का भव्य विमोचन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

रवांई की होनहार बेटी आँचल को भी Inspire अवार्ड के रूप में मिली एक लाख बीस हजार की स्कालरशिप ,जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी संगठनों ने दी बधाई, पढ़े पूरी खबर…..

admin

पांच साल के कार्यकाल में नगर पंचायत नौगांव का हुआ चहुमुखी विकास:शशी मोहन राणा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page