Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

सात जनवरी को उत्तरकाशी में आयोजित होगा नेत्रहीन दिव्यांग शिविर

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

आगामी 7 जनवरी प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक मिलन केंद्र कलेक्ट्रेट उत्तरकाशी में नेत्रहीन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण हेतु परीक्षण शिविर आयोजित होगा।
जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने बताया कि भारत सरकार की एडिप योजना के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी (उत्तराखण्ड) में 50 नेत्रहीन दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण (सुगम्य केन / स्मार्ट केन एवं ब्रेल किट) के निःशुल्क वितरण हेतु परीक्षण सह वितरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनपद के वरिष्ठ उम्र दराज नागरिकों एवं शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांगजनों के परीक्षण तथा उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों की मांग/ वितरण की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सुपरवाईजर एवं आँगनाडी कार्यकत्री को नगरपालिका परिषद बाडाहाट / शहरी क्षेत्र तथा नजदीकी ग्रामों के दृष्टिहीन दिव्यांगजनों के साथ ही 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ उम्र दराज नागरिकों एवं शारीरिक रूप से अक्षम दिव्यांगजनों जिन्हें सहायक उपकरणों की आवश्यकता है को उक्त शिविर में परीक्षण हेतु लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए है। साथ ही उक्त कार्मिक स्वंय भी शिविर में उपस्थित रहेंगे। तथा सम्बन्धित व्यक्तियों के आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटाग्राफ एवं आय प्रमाण पत्र (प्रधान या सभासद द्वारा प्रदत्त) एवं दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से साथ लाने के निर्देश सम्बंधित कार्मिकों को दिए है।

Related posts

कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी,पढ़े पूरी खबर….

admin

जनपद में कायम है शान्ति व्यवस्था चारधाम यात्रा सुचारू रूप से संचालित होने के साथ ही स्कूल-कॉलेज एवं बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में आज भी भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के तहत धरना, प्रदर्शन, रैली, आंदोलन इत्यादि पर निषेधाज्ञा लागू रही। नगर में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती करते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जिसके चलते आज जिले भर में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है और जन-जीवन सामान्य :डीएम

Arvind Thapliyal

एक शिक्षक ऐसा भी-कारगिल युद्ध और अब रिटायर के बाद 9 माह से सीमांत इंटर कालेज में अवैतनिक शिक्षा दे रहे हैं, पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page