Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राजनीति राज्य उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 15 नये सांगठनिक मण्डलों का करेगी गठन

 

अमित नौटियाल
देहरादून

केंद्रीय नेतृत्व के अनुमोदन के पश्चात प्रदेश भाजपा सांगठनिक दृष्टि से 15 नए मंडल बनाने जा रही हैं । प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत और संरचनात्मक दृष्टि से अधिक व्यापक बनाने के उद्देश्य से जिलों के बाद अब नए मंडलों का गठन किया गया है ।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि इन नए प्रस्तावित मंडलो के बाद राज्य में सांगठनिक दृष्टि से बनाये गए 19 जिलों में अब मंडलों की कुल संख्या 267 हो जाएगी । उनके अनुसार नए मंडलों में रुद्रप्रयाग में खांकरा टिहरी में रजाखेत, सकलाना, देहरादून ग्रामीण में क्वान्सी ऋषिकेश में रायवाला , पौड़ी में अगरोडा, कोटद्वार में सुखरो पिथौरागढ़ में गौरंग देश, डीडीहाट नगर, रानीखेत में बिन्सर महादेव चंपावत में मंच तामली व रीठा, नैनीताल में लामाचौड़ व मुखानी, काशीपुर में काशीपुर उत्तरी के नाम शामिल हैं ।

Related posts

भुगतान न मिलने से ठेकेदार विभाग के खिलाफ बैठे धरने पर पढ़े पूरी खबर….

admin

यमुनोत्री के पर्यावरण मित्रों पर गहराया आर्थिक संकट, जमकर की नारेबाजी,गंदगी का लगने लगा अम्बार,यूट्यूब चैनल पर देखे वीडियो उन्ही की जुबानी,पढ़े खबर……

admin

उत्तरकाशी :पंद्रह अगस्त तक जिले भर में रोपित होंगे विभिन प्रजाति के दस लाख पौधे :जिलाधिकारी

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page