Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम चमोली राज्य उत्तराखंड

हादसा:कार दुर्घटना में एक की मौत तीन घायल

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

 

देर शाम को हुई एक कार दुर्घटना में एक ब्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम समय लगभग 18:15 बजे डीसीआर के माध्यम से कोतवाली कर्नप्रयाग को सूचना मिली की गौचर के ऊपर दुआ गांव के पास (राजस्व क्षेत्र) एक गाड़ी खाई में गिर गई है इस सूचना पर गौचर चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के तथा एसडीआरएफ की टीम सहित मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया गया वाहन एर्टिगा UK11TA2811 कार लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी कार में 4 व्यक्ति सवार थे चारों व्यक्ति कार में सवार होकर दुआ से सिंद्रवाणी जा रहे थे जिसमें से 3 घायल हैं जिन्हें सरकारी अस्पताल गौचर लाकर दाखिल किया गया है तथा एक की मौके पर ही मृत्यु हो गई घायलों व मृतक का विवरण इस प्रकार से

1-वीरेंद्र पुत्र शीशपाल सिंह निवासी ग्राम दुआ तहसील कर्णप्रयाग जिला चमोली उम्र 25 वर्ष (घायल)

2-सौरभ पुत्र दिनेश सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष(घायल)

3-रविंद्र पुत्र बलबीर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष (घायल)

4-पवन पुत्र तारेंद्र सिंह निवासी सिन्द्रवाणी तहसील कर्णप्रयाग जिला चमोली उम्र 25 वर्ष(मृतक)है।

Related posts

विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं का हो त्वरित समाधान,राज्य  के समग्र विकास में सबकी भागीदारी हो सुनिश्चित:मुख्यमंत्री

admin

मीडिया से लगातार संवाद बनाएं रखें सूचना अधिकारी : डीजी बंशीधर तिवारी

Arvind Thapliyal

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह देवडोली शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page