Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

” मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार बल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा सम्भव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।”

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता और सुरक्षा के लिए सरदार बल्लभ भाई पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व व कृतित्वों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित कार्मिकों को दिलाई गई शपथ को आत्मसात करने पर बल दिया।

इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी नागेंद्र थपलियाल,एसडीएम चतर सिंह चौहान,डीएसओ संतोष भट्ट,अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रवीण कुश,सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

धनतेरस के पर्व पर मनाया आयुर्वेद दिवस… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड राज्य उपाध्यक्ष आपदा प्रबंधन पंहुचे जनपद उत्तरकाशी भ्रमण पर अतिवृष्टि क्षेत्र का लिया जायजा…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

हादसा।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटी कार बची जाने।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page