Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:आज की जाएगी हाकम सिंह के रिजॉर्ट की ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
मोरी/उत्तरकाशी

 

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में आरोपित हाकम सिंह रावत के तहसील मोरी के सांकरी में स्थित रिजॉर्ट के वन भूमि पर अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को प्रशासन द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हेतु टीम भेजी गई। राजस्व विभाग व गोविंद वन्य जीव विहार द्वारा संयुक्त रूप से अवैध अतिक्रमण को लेकर नाप जोख की गई थी। नाप जोख में वन विभाग के मुनारे क्षतिग्रस्त पाए गए। संयुक्त टीम द्वारा वन एवं राजस्व की अतिक्रमण भूमि की नाप-जोख कर चिन्हित किया। वन विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त मुनारों की पुनः मरम्मत कार्य किया गया। वन भूमि के अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी बोर्ड लगाएं गए। तथा अतिक्रमण की गई भूमि को सील किया गया था।
अब अवैध अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण का निर्णय लिया गया और आज ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

Related posts

चारधाम यात्रा की तैयारियां:-उत्तरकाशी में जिलाधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक

admin

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने यमुनोत्री यातायात व्यवस्था की कमान,देर रात्रि उतरे सड़कों पर… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जानकीचट्टी में नवनिर्मित ट्रॉजिट हॉस्टल का किया विधिवत लोकार्पण,स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने परखी यमुनोत्री धाम की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और पैदल मार्ग में स्थापित मेडिकल रिलीफ पोस्ट का भी किया निरीक्षण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page