Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गंगोत्री धाम तक डबल लेन मोटर रोड़ निर्माण और गंगोरी में पक्का मोटर पुल को लेकर जन आक्रोश रैली ,दिया धरना ,पढ़े पूरी खबर…..

उत्त्तरकाशी। जनपद मुख्यालय के नजदीक स्थानीय लोगो सहित प्रतिनिधियों का आक्रोश देखने को मिला।  ग्रामीण लम्बे समय से बड़ेथि से ज्ञानसू, तेखला, गंगौरी, नेताला, हीना से गंगोत्री तक सड़क डबल लेन निर्माण किये जाने व गंगौरी में स्थायी पक्का पुल जल्द तैयार किये जाने की मांग करते आ रहे है। इसको लेकर आज स्थानीय जनता, प्रधान, पंचायत प्रतिनिधियों, होटल व्यापारी, दुकानदारों, महिलाओं ने गंगौरी में धरना प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने तेखला से गंगौरी तक आक्रोश रैली निकाली गई और  गंगौरी पुल के पास धरना प्रदर्शन कर सरकार से मांग की गई कि सड़क चौड़ीकरण डबल बने, पक्का पुल बने। BRO के खिलाफ जनता में आक्रोश दिखा।। 2008 में सी सी पुल टूटने के बाद अभी 14 सालों से एक पक्का पुल नही बन पाया। पंचायत प्रतिनिधियों के नेतृत्व में यही धरना प्रदर्शन किया गया।। प्रधान संगठन के प्रदेश महामंत्री  प्रताप रावत ने सरकार व BRO को चेतावनी देते हुए शीघ्र ही सड़क डबल लेन बनाये जाने व  पक्का पुल बने की मांग रखी गयी। 30 सितंबर तक मांगों पर विचार नही होने पर फिर 01 अक्टूबर से आंदोलन की चेतवानी दी गयी।साथ ही धरना स्थल पर उपजिलाधिकारी भटवाड़ी  चतर सिंह चौहान के माध्यम से माननीय नितिन गडकरी, सड़क ,परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य मनोज मिनान, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन शैलेन्द्र मटूडा, श्री अशोक सेमवाल, प्रधान सुनील नेगी, प्रधान सरिता राणा, प्रधान सुनील राणा, छेत्र पंचायत सदस्य अमित सेमवाल, हंसराज चौहान, प्रधान मीना मखलोगा, प्रधान नीलम रावत, सभासद देवेंद्र चौहान,कमल रावत, विजयपाल मखलोगा, अजय पुरी, खुशाल नेगी, महावीर राणा, बिन्देश कुड़ियाल, धीरज सेमवाल, सहित सैकड़ों की संख्या में जनता शामिल रही।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023:- यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी विभाग अपने स्तर से सभी तैयारियां पूर्ण कर लें-मुख्यमंत्री

admin

रोड़ की बदहाली व प्रतिकर न मिलने से तीन गाँव के ग्रामीणों का जनआक्रोश प्रदर्शन रैली, पढ़े पूरी खबर…….

Team Yamunotri Express

बड़कोट के होनहार छात्र अभय विक्रम सिंह बिष्ट को Inspire अवार्ड के रूप में एक लाख बीस हजार की स्कालरशिप मिली,पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page