Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग पीजी कालेज में हुआ हिन्दी विभागीय परिषद का गठन… पढ़ें।

कर्णप्रयाग।डॉo शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के हिंदी विभाग में विभागीय परिषद का गठन।
(चमोली) डॉo शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के हिंदी विभाग में दिनांक 8 अक्टूबर को विभागीय परिषद का गठन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी०एन० खाली ने छात्र-छात्राओं को विभागीय परिषद एवं जीवन में शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। विभाग प्रभारी डॉ० राधा रावत ने छात्र-छात्राओं के सम्मुख विभागीय परिषद के गठन और उसके उद्देश्य को लेकर जानकारी प्रस्तुत की। विभागीय परिषद के संबंध में डॉ० चंद्रमोहन जनस्वाण व रविंद्र नेगी ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। विभागीय परिषद में एमo एo तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी राखी को अध्यक्ष, एमo एo प्रथम सेमेस्टर की छात्रा रिया को उपाध्यक्ष, बीo एo पंचम सेमेस्टर की छात्रा ऊष्मिता को सचिव, बीo एo तृतीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी रिया को संयुक्तसचिव, बीo एo प्रथम सेमेस्टर से कुमारी अमीषा को सहसचिव नियुक्त किया गया। बीo एo प्रथम सेमेस्टर से मोहित को छात्र व कुमारी नेहा को छात्रा प्रतिनिधि, बीo एo तृतीय सेमेस्टर से सचिन कुमार को छात्र व कुमारी मोनिका को छात्रा प्रतिनिधि, बीoएo पंचम सेमेस्टर से सूरज कुमार को छात्र व कुमारी मोनिका को छात्रा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के द्वारा अपनी स्वरचित कविताओं का वाचन किया गया। हिंदी के प्राध्यापक डॉo चंद्रमोहन जनस्वाण ने भी अपनी स्वरचित कविता “अस्तित्व की छाया में” शीर्षक कविता का वाचन किया।

Related posts

पर्यटन मंत्री ने बन्दरपूंछ व भागीरथी द्वितीय पर्वतों पर पर्वतारोहण अभियान  दल को फ्लैग ऑफ कर किया रवाना

Jp Bahuguna

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, खरशाली से उत्सव डोली रवाना, श्रद्धा और परंपरा के बीच तैयारियां पूरी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।प्रधानमंत्री मोदी हर्षिल क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तैयारियों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचेंगे उत्तरकाशी… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page