Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली देहरादून धर्म राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तराखंड क्रांति दल की फैक्ट फाइंडिग कमेटी 24 को जाएगी चमोली जनपद के हेलंग

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय विधि प्रकोष्ठ प्रभारी एडवोकेट डी के जोशी के नेतृत्व में उत्तराखंड क्रांति दल की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी 24 तारीख को हेलंग जाएगी और वहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा घास काटने वाली महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार समीक्षा करेगी।

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल  ने कहा कि फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की टीम वहां पर जाकर पारंपरिक हक हकूक से बेदखल होते ग्रामीणों से मिलेगी और इसकी रिपोर्ट यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी को सौंपी जाएगी।

एडवोकेट डीके जोशी ने कहा कि जब रिजर्व फॉरेस्ट से भी घास लाने पर पाबंदी नहीं है तो फिर पारंपरिक चरागाह से आखिर क्यों घास लाने वाली महिलाओं से घास छीनी गई, इसकी विस्तृत समीक्षा जरूरी है ताकि सरकार संवेदनशीलता और जवाबदेही से काम करे।

 

Related posts

उत्तरकाशी सेवायोजन कार्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं का दिया जायेगा छः माह का प्रशिक्षण.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :आपदा राहत व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए नहीं होगी धन की कमी :दुर्गेश लाल

Jp Bahuguna

यमुना घाटी प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा और व्यापारियों को भेंट श्रीमद्भागवत गीता…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page