Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:चिन्यालीसौड़ में आयोजित हुआ बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी

 

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में कौशल किशोर शुक्ला जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्रधिकरण के निर्देशों के क्रमों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आज ब्लॉक सभागार कक्ष चिन्यालीसौड़ में बहुउद्देश्यीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सीनियर सिविल जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती श्वेता राणा चौहान द्वारा आम जनमानस को विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, नालसा एवं सालसा द्वारा चलाईं जा रही योजनाओं,एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वहीं शिविर में उप जिलाधिकारी डुण्डा श्रीमती मीनाक्षी पटवाल द्वारा भी राजस्व विभाग से संबंधित विषय पर जानकारी दी गयी l उन्होंने शिविर में आये फरियादियों की समस्याएं सुनी तथा जरूरतमंद जनता के समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया
शिविर में सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों ने अपने- अपने विभागों के स्टॉल लगाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमानस को विस्तारपूर्वक प्रदान की ।

Related posts

समस्याओं के समाधान मे जुटा कृषि विभाग, निस्तारण की कही बात।

admin

बड़कोट नव नियुक्त व्यापार मंडल सदस्यों ने थाना निरीक्षण बडकोट सन्तोष कुँवर की अध्यक्षता में की बैठक, बैठक में पुलिस को भरपूर सहयोग की अपील।

Arvind Thapliyal

आस्था।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दर्शनार्थ खुले विश्व प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री धाम के कपाट…. पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page