Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी :अपर पुलिस महानिदेशक संचार द्वारा किया गया मॉर्डन पुलिस कंट्रोल रुम का निरीक्षण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

अपर पुलिस महानिदेशक संचार, डॉ0 वी0 मुरुगेशन जनपद उत्तरकाशी के दो दिवसीय भ्रमण/निरीक्षण पर आये, इस दौरान उनके द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी स्थित मॉर्डन पुलिस कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा अभिलेख एवं संचार उपकरणों का जायजा लेते हुये बेहतर कम्यूनिकेशन तथा अभिलेखों के उचित रख-रखाव के निर्देश दिये गये, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुये पुराने एवं अकार्यशील उपकरणों को डिस्पोज कराने हेतु पत्राचार करने के निर्देश दिये गये। *सीसीटीवी कैमरो पर 24×7 निगरानी करने एवं शहर क्षेत्र में लगे कैमरों की कार्यशीलता का समय-समय पर जायजा लेने, 112 पर प्राप्त होने वाली सूचनाओं को तुरन्त सम्बन्धित को प्रेषित करने एवं शिकायतों को रजिस्ट्र पर इन्द्रांज करने के निर्देश दिये गये। पुलिस मुख्यालय एवं संचार मुख्यालय से पॉलनेट के माध्यम से प्राप्त जरूरी संदेशों को समय से सम्बन्धित को प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। मॉर्डन पुलिस कंट्रोल रुम के आधुनिकरण हेतु नये संचार उपकरणों की उपलब्धता हेतु उचित माध्यम से पत्राचार करने के निर्देश दिये गये।
एडीजी द्वारा बताया गया कि संचार शाखा पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी होती है, किसी भी सूचना को समय से प्रेषित करने पर उसके परिणाम सकारात्मक रहते हैं, इसलिए कभी भी कोई सूचना व संदेश हो तो उसे समय से सम्बन्धित को प्रेषित कर दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान एस0पी0 उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन प्रशान्त कुमार सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related posts

बड़कोट पंपिंग योजना स्वीकृति को लेकर भूख हड़ताल और अनिश्चितकालीन अनशन चौथे दिन जारी सरकार की विफलताओं पर उठे सवाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

अपडेट डामटा बस दुर्घटना :अभी तक 24 शव बरामद ,प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ,मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

admin

खुशखबरी-आर हंस पब्लिक स्कूल की बालिकाओं ने जीता राज्यस्तरीय कबड्डी स्वर्ण पदक,पढ़े खबर

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page