Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
टिहरी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड शिक्षा हस्तक्षेप

टिहरी गढ़वाल:कक्षा एक से बारहवीं तक के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में कल छुट्टी

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
टिहरी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 19 जुलाई 2022 की अपराहन 01:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 20 जुलाई, 2022 को उत्तराखण्ड राज्य के अन्य जनपदों सहित जनपद टिहरी गढ़वाल के कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं अत्यन्त भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट/मुख्य कार्यकारी अधिकारी,जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा द्वारा दिनांक 20 जुलाई 2022 (बुद्धवार) को जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रान्तर्गत कक्षा 01 से 12 तक के समस्त शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों को बन्द रखने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रधानाध्यापिका, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक माध्यमिक, उच्च प्राथमिक, प्राथमिक, मिनिस्ट्रीयल, अनुसेवक/संविदा कर्मचारियों को समयानुसार अपने-अपने विद्यालय, कार्यालय में यथावत् बने रहने के आदेश जारी किए गए हैं।

Related posts

अतिवृष्टि से भारी नुकसान, दर्जनों गांव का संपर्क कटा ,क्षतिग्रस्त मोटर ब्रिज के एक हिस्से को आवाजाही के लिए सुचारू करने में PWD विभाग जुटा….

admin

दु:खद खबर।चोपड़ा कसलाना मोटर मार्ग पर बुलरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त एक के मौत की सूचना… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से चिन्यालीसौड़ तक चली भव्य अक्षत कलश यात्रा।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page