Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :लम्बे समय से फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

जनपद उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वांछित एवं वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के क्रम में न्यायालय उत्तरकाशी से प्राप्त वाद संख्या 914/2023 धारा 406/420/467/468/471/504/506 भादवि से संबंधित *अभियुक्त गणेश प्रसाद नौटियाल पुत्र श्री गोपाल राम नौटियाल निवासी ग्राम पैणी भवान धनारी तह0 डुण्डा थाना कोतवाली उत्तरकाशी, हाल निवास फ्लैट न0 170 सी पिंक सिटी ढकोली थाना जिरकपुर, चण्डीगढ को उनके वर्तमान निवास से गिरफ्तार किया गया वारण्टी लम्बे समय से फरार चल रहा था, अभियुक्त बीच में विदेश भी गया हुआ था, जिस कारण अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। कल मौका मिलते ही कोतवाली उत्तरकाशी एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देते हुये अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक सुनील कुमार,हेड कांस्टेबल औसाफ खान-एसओजी,कांस्टेबल अरविन्द असवाल, प्रशान्त राणा-एसओजी शामिल थे !

Related posts

यमुनोत्री यात्रा पर आई महिला यात्री की मौत… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग महाविद्यालय में महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन।

Arvind Thapliyal

 बड़ी खबर :228 चयनित एलटी शिक्षकों को शीघ्र मिलेगी नियुक्तिः डॉ. धन सिंह रावत

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page