Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव खेल राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:तुनालका में दृष्टि दिव्यांग बच्चों ने वृक्षारोपण कर मनाया लोकपर्व हरेला

 

जयप्रकाश बहुगुणा
नौगांव/उत्तरकाशी

पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए समर्पित लोकपर्व हरेला का उत्साह आज यहां दृष्टि दिव्यांग बच्चों में भी दिखाई दिया, सभी बच्चों ने वृक्षारोपण कर हरेला पर्व धूमधाम से मनाया।उत्तरकाशी जनपद के नौगांव विकासखण्ड में तुनालका में स्थित विजय पब्लिक स्कूल ( दृष्टि दिव्यांग छात्रावास) में पर्यावरण सरंक्षण व संवर्द्धन को समर्पित लोकपर्व हरेला बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर नौगांव के सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत के द्वारा दृष्टि दिव्यांग बच्चों के द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम करवाया गया,तथा बच्चों को वृक्षारोपण की मानव जीवन व पर्यावरण संरक्षण में महता को समझाया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक/ अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी बिजल्वाण जोशी, स्कूल के प्रबंधक वीरेंद्र दत्त जोशी , प्रधानाचार्य अरविंद सिंह रमोला, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के कार्मिक हरदयाल सिंह , नितेशडिमरी, जनक चौहान , विद्यालय के अध्यापक एवं कर्मचारी शिवम पांडेय , स्वदेश बडोनी एवम मौजूद रहे।सभी ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

Related posts

टिहरी लोकसभा सीट निर्दलीय प्रत्याशी बाबी पंवार की अंतिम प्रहार रैली में उमड़ा समर्थकों का जनसैलाब।

Arvind Thapliyal

आस्था ।धूमधाम से मनाया गया रवांई घाटी का राजकीय देवलंग पर्व और  गैर बनाल राजा रघुनाथ मंदिर प्रांगण में जलाई गई लंबी मशाल.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

केंद्र ने दी उत्तराखण्ड को विशेष सहायता (ऋण) के लिए 951 करोड़ रूपये की स्वीकृति,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page