Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

देहरादून:कांगेस के पार्टी प्रवक्ता आर पी रतूड़ी व महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने पार्टी को कहा अलविदा

 

अमित नौटियाल
देहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस के लिए आज की सुबह बेहद खराब रही है, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आर पी रतूड़ी व महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।45 वर्षों से पार्टी में अपनी सेवा दे रहे रतूड़ी ने कहा कि आज मन अत्यंत आहत है। मैंने अपने जीवन के 45 साल कांग्रेस पार्टी को दिए और अब कांग्रेस के जो हालात हैं वह भविष्य के लिए अच्छा संकेत नहीं है। पार्टी नेतृत्व द्वारा जिस तरह के फैसले लिए जा रहे हैं पार्टी में जिस तरह का अंतरकलह है वह सब अत्यंत ही दुःखद हैं ।


2017 के चुनाव परिणाम से सबक लेने के बजाय 2022 की चुनावी हार के बाद पार्टी में गुटबाजी और तेज हो रही है। कांग्रेस पार्टी का उत्तराखंड का नेतृत्व नहीं चाहता कि 2027 में पार्टी चुनाव जीते। चंपावत चुनाव में पार्टी की जो दुर्गति हुई उसके बाद भी जब बड़े नेता लगातार सोशल मीडिया पर रोज झगड़ते दिख रहे हैं उससे कार्यकर्ता अत्यंत हतोत्साहित है।

इसलिए मैं आज आहत होकर कांग्रेश पार्टी के सभी पदों से अपने को मुक्त करते हुए कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं।

Related posts

निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गढ़वाल मंडल अपने दो दिवसीय चारधाम यात्रा भ्रमण पर पंहुचे यमुनोत्री धाम लिया स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

सरकार जनता के द्वार- जिलों में कैबिनेट मंत्रियों के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम किये गए तय,पढ़े पूरी खबर……..

admin

वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री ज्योति रौतेला उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

admin

You cannot copy content of this page