Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर चमोली चम्पावत टिहरी देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी बड़ी खबर बागेश्वर राजनीति राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग हरिद्धार

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति

 

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय उफरैखाल, पौड़ी गढ़वाल में महिला छात्रावास के भवन निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 93 लाख, राजकीय महाविद्यालय, पाबौ पौड़ी गढ़वाल के महिला छात्रावास भवन निर्माण हेतु 3 करोड़ 85 लाख रूपये, व्यासी जल विद्युत परियोजना में पूंजीगत व्यय हेतु अंशपूंजी के रूप में 56 करोड़ रूपये, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड बीरोंखाल की वेदीखाल (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 22 करोड़ 85 लाख रूपये,  जनपद देहरादून अन्तर्गत मानसून अवधि में बाढ़  प्रभावित 08 कार्यों / क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु 19 करोड़ 21 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में चम्पावत-खेतीखान मोटर मार्ग के किमी 02 में ट्रैक रूट का निर्माण हेतु 99.45 लाख रूपये,  विधानसभा क्षेत्र लक्सर के अन्तर्गत विभिन्न 08 कार्यों हेतु 2 करोड़ 39 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री के अन्तर्गत विभिन्न 05 निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 27 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विभिन्न 07 निर्माण कार्यों हेतु  2 करोड़ 82 लाख रूपये,  जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में सिविल जज न्यायालय के स्टाफ के आवासीय भवनों (टाईप-1 एवं 2) के निर्माण हेतु 1 करोड़ 52 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर, देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर के 03 पदों के सृजन हेतु भी स्वीकृति प्रदान की है।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

उत्तराखंड होली के रंग में भंग – नहाते समय नदियों में डूबे पांच युवक, एक का शव बरामद, चार अब भी लापता

admin

आज रात्रि 29दिसंबर से 01जनवरी की सुबह तक आवश्यक सेवाओं को छोड़ अन्य वाहनों की आवाजाही पर जनपद में रहेगा प्रतिबंध ,जानने के लिए खबर को पढ़े….

admin

अंकिता भंडारी हत्याकांड: दोषियों को फांसी व सीबीआई जांच की मांग, बड़कोट में कैंडल मार्च.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page