Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :चॉल  -खाल का निर्माण कर किया वृक्षारोपण

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

 

उच्च न्यायालय परिसर नैनीताल व जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज रविवार को प्रातः8:00 बजे से ग्राम पंचायत दिलसौड़,विकासखंड भटवाडी मे जल-संचय महा अभियान के तहत चाल- खाल का निर्माण करते हुए पौधारोपण भी किया गया। आपदा प्रबन्धन अधिकारी के निर्देशानुसार उक्त क्षेत्र मे कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से फोटोग्राफ एवं वीडियोग्राफी भी गई।महा अभियान के तहत सभी कार्मिको व उपस्थित ग्रामीणों ने दर्जनों चाल -खाल खोदकर जल संचय करने के साथ साथ विभिन प्रजाति के फलदार, छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण करने का संदेश दिया !तथा रोपित किये गए पौधों को सरंक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया !उक्त कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी ,वन विभाग, एनडीआरएफ टीम, आपदा प्रबन्धन, स्वजल, पीआरडी, परिवहन विभाग, भेषज संघ एवं ग्राम दिलसौड़ के स्थानीय लोगो के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Related posts

विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं का हो त्वरित समाधान,राज्य  के समग्र विकास में सबकी भागीदारी हो सुनिश्चित:मुख्यमंत्री

admin

भारतीय किसान संघ ने गोपाल डोभाल उर्फ गोलू को उत्तरकाशी जिले का जिला अध्यक्ष किया नियुक्त,पढ़े खबर…..

Team Yamunotri Express

महाविद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं स्वच्छता ही सेवा थीम के अंतर्गत मनाया गया एन.एस.एस स्थापना दिवस

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page