Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:ऑलवेदर रोड़ निर्माण कम्पनी की लापरवाही ,दो माह से ठप्प है बड़कोट-जानकीचट्टी बस सेवा, ग्रामीण परेशान

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

ऑलवेदर रोड़ निर्माण कार्य में लगी कम्पनी की लापरवाही के कारण ओजरी वे गीठ पट्टी के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।बड़कोट से जानकीचट्टी जाने वाली चारों बस सेवा पिछले दो माह से बंद पड़ी है।ग्रामीणों का कहना है कि जिस कम्पनी द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसाला-कुथनौर के बीच ऑलवेदर सड़क निर्माण का कार्य किया जा रहा है वह बेहद लापरवाही से निर्माण कार्य कर रही है, जिससे सड़क इस स्थिति में है कि सवारी बस पास नहीं हो पा रही है।ग्रामीणों ने आज बस सेवा सुचारू रूप से संचालित करने के लिए उपजिलाधिकारी बड़कोट को ज्ञापन दिया।उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।ज्ञापन में ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि दस दिन के अंतर्गत बड़कोट-जानकीचट्टी बस सेवा शुरू नहीं होती है तो मजबूरन निर्माण कार्य कर रही कम्पनी का कार्य रोक दिया जाएगा।ज्ञापन देने वालों में महावीर पंवार, अरविन्द रावत, मनोज राणा, मनोज चौहान आदि लोग शामिल थे।

Related posts

बिजली चोरी के मामले में 82 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज, विजिलेंस की छापामारी में रंगेहाथों पकड़ा

admin

उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा के परीणाम आने पर मेधावि छात्र छात्राओं को जिलाधिकारी ने बधाई… पढ़ें समाचार।

Arvind Thapliyal

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ हिन्दू सम्मेलन का आयोजन और विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page