Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव पौड़ी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

मानसून में भारी बारिश को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने दिए अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
पौड़ी

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज अपने पौड़ी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी विजय कुमार जोगदंडे एवं एसएसपी यशवंत सिंह चौहान के साथ कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर बैठक की| इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को प्रमुख रूप से मानसून में भारी बारिश के चलते आपदा के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए|
विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को कहा कि कोटद्वार क्षेत्र में बह रही सूखरो, खोह एवं मालन नदियों सहित गदेरों के उफान से होने वाले नुकसान और आपदा को लेकर सभी विभागों के अधिकारी चौकस रहें एवं किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में निपटने के लिए सभी पुख्ता इंतजमात किए जाएं| बारिश के पानी निकासी की समुचित व्यवस्था हो। पुलिस कंट्रोल रूम एवं आपदा कंट्रोल रूम 24 घंटे निगरानी में रहे साथ ही किसी भी प्रकार की घटना पर एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की टीमों को मुस्तैद रखने के लिए कहा| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की आपदा की घड़ी में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, अन्यथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी| विधानसभा अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम एवं पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन सहित अन्य सभी विभागों को मुस्तैदी पर रखने के लिए कहा|
‌‌‌‌ बैठक के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास से लेकर विभिन्न विषयों पर जिलाधिकारी से बातचीत की जिसमें ट्रेचिंग ग्राउंड की समस्या, सीवरेज की समस्या सहित एसटीपी प्लांट, बाईपास रोड एवं तहसील को लेकर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए|दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को मानसून के बाद कोटद्वार में जनता दरबार लगाए जाने के निर्देश भी दिए|
इसी बीच कोटद्वार में सूखरो नदी में पुल के नीचे दो व्यक्तियों के नदी में फंसने की घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने जिलाधिकारी को शीघ्रता से दोनो व्यक्तियों को बचाने के लिए रेस्क्यू करने के निर्देश दिए जिस पर एनडीआरएफ की टीम के द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को नदी के बीच से सुरक्षित निकाला गया|

Related posts

सराहनीय कार्य :पैसो से भरे बैग को देखकर भी नहीं डोला सिपाहियों का ईमान, एक लाख इक्कीस हजार रुपये की नकदी से भरे बैग को किया मालिक के सुपुर्द

admin

साहित्य और सामाजिक सरोकारों को समर्पित है साईं सृजन पटल : हर्षमणि रतूड़ी

Arvind Thapliyal

बौख टिब्बा में होने वाले “बौखनाग देवता के राजकीय मेले” के दृष्टिगत पुलिस, प्रशासन व वन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण.. तैयारीयों में जुटा प्रशासन.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page