Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राजनीति राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:एन एच व लोनिवि के कार्यालय, आवासीय भवन जीर्ण शीर्ण, मास्टर प्लान के तहत हो पुनर्निर्माण, ट्रैफिक जाम से भी मिलेगी निजात

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव व नगर पालिका परिषद बड़कोट के पूर्व अध्यक्ष अतोल रावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग व लोक निर्माण विभाग बड़कोट के कार्यालयों व आवासीय भवनों के मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

रावत ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि नगर पालिका परिषद बड़कोट क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग व लोक निर्माण विभाग के कार्यालय व आवासीय भवनों की स्थिति बहुत ही जीर्ण शीर्ण हालात में है जो कि मुख्य बाजार में हरबर्टपुर-विकासनगर-बड़कोट बैंड राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे हुए हैं।उक्त स्थान पर राजमार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण मुख्य बाजार में आये दिन खासकर चारधाम यात्रा के दौरान जाम लग जाता है, जाम लगने के कारण स्थानीय पुलिस प्रशासन यात्री वाहनों को बाजार में ठहरने नहीं देते हैं, फलस्वरूप स्थानीय ब्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में रावत ने कहा है कि यदि बड़कोट स्थिति राष्ट्रीय राजमार्ग व लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों ,आवासीय भवनों का पुनर्निर्माण मास्टर प्लान के तहत करवाकर भूतल पर वाहन पार्किंग व प्रथम तल पर कार्यालय व शेष जगह पर आवासीय भवनों का निर्माण किया जाता है तो इससे बड़कोट में पार्किंग की सहूलियत होगी, जिससे यात्रा सीजन में स्थानीय व्यापारियों को नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा, साथ आम नागरिकों व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ट्रैफिक जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।रावत ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित को देखते हुए उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाय।

Related posts

भगवान केदारनाथ की पंचमुखी विग्रह देवडोली गुप्तकाशी पहुंची

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :नशे की जड़ पर लगातार प्रहार, सयुंक्त टीम द्वारा बहुत बड़े भू-भाग पर पैदा की गयी अफीम की खेती नष्ट की गयी,टीम को एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा दिया गया 2500 रु0 का पुरस्कार

admin

दर्दनाक हादसा:गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत एक घायल

admin

You cannot copy content of this page