Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव खेल राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी :फिट इंडिया अभियान के तहत डीएम ने विश्व योग दिवस रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रन फोर अभियान के तहत जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, सीडीओ गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,शैलेंद्र गोदियाल सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं एनडीआरएफ,पीआरडी औऱ शहर के युवाओं,नागरिकों द्वारा दौड़ लगाकर आमजनमानस को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
रन फोर योग कार्यक्रम के तहत प्रथम स्थान पर संदीप गुसाईं डुंडा,दूसरे स्थान पर अर्जुन कोटीयालगांव,तीसरे स्थान पर अनुराज विकास भवन,चौथे स्थान पर सुमन नौटियाल जोशियाड़ा, पांचवे स्थान पर रोहित धनारी रहें। इसके अतिरिक्त नितिन कलूड़ा एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्न मणि भट्ट ने भी अंडर सेवन में अपना स्थान बनाया। जिलाधिकारी ने उक्त सभी प्रतिभागियों को ट्रैकसूट व टीशर्ट देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने अपने संदेश में जनपदवासियों को 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस में जरूर प्रतिभाग करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के जिला मुख्यालय के अतिरिक्त सभी ब्लॉक मुख्यालय में बृहद रूप से योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्वस्थ रहने के लिए समस्त नागरिक अपनी दिनचर्या में योग को जरूर अपनाए तथा अपने सेहत का ख्याल रखें।
इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा,जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि विन्जोला,माधव जोशी सहित अन्य उपस्थित रहें।

Related posts

भटवाड़ी में तहसील दिवस जन समस्याओं को लेकर पंहुचे फरियादी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित।

Arvind Thapliyal

गड़बड़झाला।बजलाड़ी में करोड़ों के खेल की आशंका! फीडर मौजूद होने के बावजूद बिछाई नई लाइन, यूपीसीएल पर सरकारी धन की बर्बादी का आरोप… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page