Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:सिलेंडर में आग लगने से मकान सहित हजारों रुपये का सामान खाक

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

यहां बीती रात को एक आवासीय मकान में आग लगने से मकान सहित हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार समय लगभग रात्रि 08:50 बजे पर भरत सिह पुत्र स्वर्गीय श्री भजन सिंह चौहान, ग्राम चुंगी बड़ेथी, तहसील डुण्डा निवासी के लकड़ी के मकान पर अचानक सिलेंडर में आग लग गई, जिससे मकान सहित घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। उक्त आग को फायर सर्विस ,QRT टीम एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा पूर्णरूप से काबू किया गया । आग से बिस्तर, कपड़े, नगदी रु0 आदि सारा सामान मकान पूर्णरूप से जल कर खाक हो गया । आग लगने से कोई जन ,पशु हानि नहीं हुई हैं।

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण ने भारी बारिश और बर्फबारी के बीच डोर टू डोर प्रचार किया,दर्जनों ने ली सदस्यता….

admin

समस्याओं के समाधान मे जुटा कृषि विभाग, निस्तारण की कही बात।

admin

दुर्घटना :सेलेरियो कार दुर्घटना में दो युवकों की मौत, पांच घायल, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page