Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री दर्शन को आ रही महिला श्रद्धालु की ह्रदय गति रुकने से मौत, आंकड़ा पहुँचा 42, स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंतनीय विषय…….

बड़कोट
श्री यमुनोत्रीधाम दर्शन करने आये तीर्थ यात्री श्रीमती सुलोचना बालाराम तोंडे पत्नी बालाराम तोंडे निवासी शिरढोण रायगढ महाराष्ट्र उम्र-57वर्ष की श्री यमुनोत्री धाम जाते समय स्थान रानाचट्टी में प्रथम दृष्टया हृदयगति रुकने के कारण मृत्यु हो गयी है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि ह्रदय गति रुकने से आज एक महिला श्रद्धालु की मौत हुई है जिसका पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है। कपाट खुलने से लेकर आज तक 42 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

आपको बताते चले कि अक्षय तृतीया 3 मई से आजतक यमुनोत्री धाम सहित मुख्य पड़ावों में 42 श्रद्धालुओं ने हॉट अटैक से दम तोड़ा है।
जबकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर ढेड़ किमी पर ऑक्सीजन और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती करने के साथ यमुनोत्री, जानकीचट्टी, राना चट्टी ,खरादी ,बड़कोट और नौगाँव के चिकित्सालयों में बेहतर चिकित्सकों की तैनाती की हुई है।उचित व्यवस्था के बाद भी मौत के आंकड़ों में कमी नही हो पाई जो चिंता का विषय है।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बड़ी खबर:उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने आगामी 32 भर्ती परीक्षाओं को लेकर जारी किया नया अपडेट

admin

बड़ी खबर :शिक्षा मंत्री के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को जिला पंचायत सदस्य ने दी पुलिस को तहरीर

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :चारधाम यात्रा ड्यूटी के दौरान  मृत पुलिस जवान को पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page