Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दोनों क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक यात्रा मार्ग पर नियमित निगरानी एवं निरीक्षण करते रहेंगे – भट्ट

 उत्तरकाशी।

जिला पूर्ति विभाग एवं DFSO विभाग चार धाम यात्रा को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे ।गंगोत्री के बाद यमुनोत्री क्षेत्र में दल बल के साथ दोनो विभागों ने दुकानों पर रेट लिस्ट आवश्यक रूप से लगाने, खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एवं साफ-सफाई रखने, एक्सपायरी वस्तुओं की बिक्री रोकने, यात्रियों से शालीन व्यवहार करने, घरेलू गैस के व्यवसायिक उपयोग को रोकने, खाद्य सुरक्षा विभाग से फूड लाइसेंस प्राप्त करने आदि के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी संतोष कुमार भट्ट एवं DFSO अश्वनी सिंह द्वारा क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक दुर्गु लाल भारती एवं पूर्ति निरीक्षक बड़कोट प्यार दास के साथ यमुनोत्री यात्रा मार्ग की संयुक्त चेकिंग की गई । कुछ दुकानों पर एक्सपायरी डेट का सामान मिला जिसे दुकानों से हटवा दिया गया एवं नष्ट कर दिया गया। रेट लिस्ट अभी कई दुकानों पर नहीं लगी थी जिन्हें 1 मई तक लगाने हेतु दुकानदारों द्वारा आश्वस्त किया गया। साथ ही दुकानदारों को एक्सपायरी सामान ना बेचने के संबंध में कड़े निर्देश दिए गए। यात्रा मार्ग पर अवस्थित खाद्य पदार्थ विक्रेता दुकानों के संचालकों से जानकी चट्टी और स्यानाचट्टी मैं बैठक भी की गई जिसके अंतर्गत रेट लिस्ट , खाद्य पदार्थों की बिक्री, संरक्षण एवं शालीन व्यवहार के संबंध में सभी दुकानदारों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी दुकानदारों द्वारा आश्वस्त किया गया कि वे सभी निर्देशों का पूर्ण पालन करेंगे और यात्रा को सफल बनाएंगे तथा किसी भी आपदा की स्थिति में विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने को तैयार है पूर्व में भी उन के द्वारा इस क्षेत्र में कार्य किए गए हैं। दोनों क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को भी निर्देशित किया गया कि यात्रा मार्ग पर नियमित निगरानी एवं निरीक्षण करते रहेंगे एवं उसकी निरीक्षण आख्या से जिला कार्यालय को भी अवगत कराते रहेंगे। किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए कार्रवाई करेंगे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया श्री केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ

admin

कार्रवाई। 219ग्राम  अवैध चरस के साथ 1 अभियुक्त को बड़कोट पुलिस ने किया गिरफ्तार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कनिष्ठ अभियंता लिखित परीक्षा के लिये जनपद के सभी केंद्रों में धारा 144रहेगी लागू।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page