Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यात्रा को लेकर कुथनोर-मसालगाँव मोटर मार्ग बने वैकल्पिक मार्ग ,DM को लिखा पत्र.पढ़े पूरी खबर…….

बड़कोट

जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट आनन्द सिंह राणा ने जिला अधिकारी उत्तरकाशी को पत्र लिखकर वन विभाग के कुथनोर-मसालगाँव मोटर मार्ग की मरमत्त किये जाने की मांग की है। उन्होंने अवगत कराया कि वन विभाग का मोटर मार्ग काफी समय से बन्द पड़ा है, जिससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और आजकल एन एच 134. खरादी से यमुनोत्री मोटर मार्ग चौड़ीकरण के कार्य के कारण आये दिन बन्द पड़ा रहता है, उक्त वन विभाग का मोटर मार्ग यदि सही होता तो आम जनता को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा उपलब्ध हो जाती उन्होंने जिलाधिकारी से कुथनोर-मसालगाँव, वन विभाग के मोटर मार्ग की मरमत्त किये जाने के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की है ताकि भविष्य में यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक मार्ग की सुविधा बनी रहे। इससे स्थानीय जनता भी लाभान्वित होगी। उन्होंने कहा कि इस बार तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ यमुनोत्री धाम के लिए आने की उम्मीद है इसलिए उक्त मार्ग की मरमत्त होना नितान्त आवश्यक है।
इधर जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने यात्रा मार्ग का जायजा लेते समय चौड़ीकरण में जुटी कार्यदायी संस्था और प्रभागियवनाधिकारी को उक्त वैकल्पिक मोटर मार्ग के निरीक्षण कर आगड़ण तैयार करने के निर्देश दिए।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी,पढ़े पूरी खबर…….

पुरोला में आवासीय मकान पर लगी आग लाखों का सामान राख।

Arvind Thapliyal

Good News :देश के सबसे लंबे व ऊंचाई वाले रूट लेह-दिल्ली पर दो जून से दौड़ेगी बस

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page