Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर एक्सक्लूसिव चमोली चम्पावत टिहरी देश विदेश देहरादून पौड़ी बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग स्वास्थ्य हरिद्धार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के दृष्टिगत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ  की वर्चुअल बैठक

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के दृष्टिगत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ  की वर्चुअल बैठक

देहरादून- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कोविड-19 के दृष्टिगत देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत वर्चुअल माध्यम से जुड़े। बाद में सचिवालय में अधिकारियों  की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पूर्णतः अनुपालन करवाया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अस्पतालों का फायर सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोरोना की संभावित लहर के दृष्टिगत अस्पतालों में सभी व्यवस्थाएं हों और पर्याप्त मैनपॉवर हो। टेस्ट, ट्रैक एवं ट्रीट पर विशेष फोकस रखा जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में टीकाकरण अभियान में और तेजी लाई जाए। 12 से 14 वर्ष के आयु के बच्चों में टीकाकरण की गति में और तेजी लाये जाने की आवश्यकता है। टीकाकरण के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों के साथ कोविड पर नियंत्रण रखना होगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, सचिव  राधिका झा, अपर सचिव सोनिका, प्रो. दुर्गेश पंत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

तबादला:देहरादून एसएसपी ने किए सात सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव

admin

कमिश्नर गढ़वाल रविनाथ रमन अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आज उत्तरकाशी

admin

विकासखण्ड नौगांव, पुरोला और मोरी के लिये त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव करवाने पोलिंग पार्टीयां रवाना…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page