Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अपडेट।सहस्त्रताल में फंसे ट्रेकरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी अबतक 11को भेजा हेलीकॉप्टर से और कुछ का इलाज नजदीकी अस्पताल में करवा भर्ती और पांच ट्रेकरों के मरने की खबर…. पढ़ें।

उत्तरकाशी।सहस्त्रताल रेस्क्यू अभियान में अभी तक ग्यारह ट्रैकर्स को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकाल लिया गया है और अन्य दो ट्रैकर्स नजदीकी बेस कैंप में सुरक्षित थे, जो नजदीकी रोड हेड सिल्ला गांव के लिए पैदल निकले चुके हैं। घटना स्थल से पांच शवों को भी निकाला जा चुका है। इस हादसे में बाईस सदस्यों वाले ट्रैकर्स दल के बाकी चार सदस्यों की खोज एवं बचाव के लिए रेस्क्यू अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। इस बीच दोपहर बाद इस उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर रेस्क्यू अभियान में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना स्थल को भेजी गई जमीनी रेस्क्यू टीमों को तेजी से आगे बढ़ने को कहा गया है। लगभग पैंतीस किमी लंबे इस दुरूह हिमालयी ट्रैक पर घटनास्थल तक पहुंचने में भी रेस्क्यू टीमों को कुछ समय लग रहा है। जमीनी रेस्क्यू टीमें दो विपरीत दिशाओं से घटना स्थल की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही हैं।

सहस्त्रताल रेस्क्यू अभियान अपडेट ।

वायु सेना और एसडीआरएफ तथा अन्य संगठनों के द्वारा चलाये जा रहे रेस्क्यू अभियान में सुरक्षित निकाले गए ट्रैकर्स की सूची

ट्रैकर्स जिन्हें रेस्क्यू कर देहरादून भेजा गया है –

1. सौम्या कनाले
2. स्मृति डोलस
3. शीना लक्ष्मी
4. एस शिवा ज्योति
5. अनिल जमतीगे अरुणाचल भट्ट
6. भारत बोम्मना गौडर
7. मधु किरण रेड्डी
8. जयप्रकाश बी एस

रेस्क्यू किये गए ट्रैकर्स जो अभी नटीण-भटवाड़ी में रुके हैं-

1. एस सुधाकर
2. विनय एम के
3. विवेक श्रीधर

सिल्ला गांव के रास्ते वापस लौट रहे ट्रैकर्स-
1. नवीन ए
2. रितिका जिंदल

ट्रैकर्स जिनके शव नटीन हेलिपैड पर लाये गए हैं-
1. सिंधु वाकेलाम
2. आशा सुधाकर
3. सुजाता मुंगुरवाडी
4. विनायक मुंगुरवाडी
5. चित्रा प्रणीत

Related posts

उत्तरकाशी:माघ मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर रहेगी सीसीटीवी कैमरों की नजर,मेला के सुरक्षा नोडल अधिकारी ने किया मेला स्थल का निरीक्षण

admin

उत्तरकाशी उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक किये गंगोत्री धाम के दर्शन,  मंदिर एवं गंगा तट पर पूजा अर्चना कर राष्ट्र के उत्थान एवं लोक कल्याण की कामना की

Jp Bahuguna

रवांई घाटी पत्रकार संघ का अधिवेशन जरमोला में हुआ संपन्न, पत्रकारों ने सरकार से यह मांग बैठक में पंहुचे पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page