Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम धर्म राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:बड़कोट में आज से हो रहा है बाहरी ब्यक्तियों का सत्यापन, पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर से किया जा रहा है सूचित

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी

बड़कोट थाना क्षेत्र में निवास करने वाले बाहरी व्यक्तियों का आज से सत्यापन किया जा रहा है।यदि कोई बाहरी व्यक्ति सत्यापन नहीं कराएगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।बड़कोट थाने के प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज से पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के आदेश पर थाना क्षेत्र बड़कोट में बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, फड़ ,फेरी मजदूर आदि लोगों का सत्यापन अभियान शुरू किया गया है इस संबंध में थाना क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है यदि इसके बाद भी किसी के द्वारा सत्यापन नहीं कराया जाएगा तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति उनके मकान में किराएदार के रूप में रह रहा है तो मकान मालिक की भी जिम्मेदारी बनती है कि स्वयं उनका सत्यापन करवाएं।

Related posts

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के कार्यो की प्रगति की ली समीक्षा बैठक और निर्माणाधीन योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने तथा पूर्ण हो चुकी सभी योजनाओं का थर्ड पार्टी निरीक्षण संपन्न कराने के निर्देश दिए…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।डीएम अभिषेक रूहेला का हुआ तबादला मेहरबान सिहं बिष्ट होंगें नये जिलाधिकारी।

Arvind Thapliyal

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी उपपा

admin

You cannot copy content of this page