Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

*कहा रह गया नीति कहा रह गया माणा ,एक तहसीलदार को कहा कहा जाणा।*जनता परेशान.पढ़े पूरी खबर…..

बड़कोट।
जनपद की सबसे बड़ी तहसील में स्थाई तहसीलदार के बिना आम जनता परेशानी में है। पूरे यमुनाघाटी की तीन तहसीलों को मात्र एक तहसीलदार देख रहे है जिससे आम जनता के काम प्रभावित हो रहे है। सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो”ग्रुप ने जिलाधिकारी से बड़कोट में स्थाई तहसीलदार की नियुक्ति की मांग की है।
मालूम हो कि उत्तरकाशी की सबसे बड़ी तहसील के तहसीलदार न होने से दूर दराज से आने वाली पब्लिक परेशान है। महज एक तहसीलदार के भरोसे यमुनाघाटी की तीन तहसीलों की जिम्मेदारी दी हुई है। ये कहावत भी ठीक बैठती है कि *कहा रह गया नीति कहा रह गया माणा ,एक तहसीलदार को कहा कहा जाणा। ऐसा होने से पूरी घाटी के लोग परेशानी में है जबकि पहले प्रभारी तहसीलदार ने भी तहसीलों का कुशल संचालन किया परन्तु लम्बे समय से एक ही तहसीलदार से तीन तहसीलो का काम लिया जा रहा है। जनपद की सबसे बड़ी तहसील में स्थायी तहसीलदार की तैनाती न होने से दूर दराज के लोगो को खासे दिक्कत आ रही है।
सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज जय हो ग्रुप ने जिलाधिकारी से बड़कोट में स्थायी तहसीलदार की तैनाती की मांग की है ,ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल, मोहित अग्रवाल, प्रदीप जैन, आशीष , जय सिंह,प्रवेश, गिरीश चौहान, जय प्रकाश, नितिन चौहान आदि ने कहा कि तहसीलदार न होने से आये दिन ग्रामीणों को पुरोला या मोरी चक्कर लगाने होते है। बड़कोट तहसील जनपद की सबसे बड़ी तहसील है सरनोल से लेकर नौगाँव गोडर तक के लोग स्थायी तहसीलदार न मिलने से परेशान हो जा रहे है।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

पूर्व विधायक यमुनोत्री के ब्लॉक प्रतिनिधि जसवंत की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,पढ़े पूरी खबर……

admin

दून विश्वविद्यालय की गड़बड़ियों के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा उक्रांद

admin

साईं सृजन पटल पत्रिका का 14 वां अंक स्पेक्स के अध्यक्ष डाॅ.बृजमोहन शर्मा के हाथों हुआ विमोचित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page