Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
क्राइम टिहरी राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

दुर्घटना:-बारात का खड़ा वाहन ढलान में लुढ़का, एक की मौत

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

कल देर रात्रि को बंगारी गांव – टिहरी गढ़वाल के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें एक ब्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बोलेरो गाड़ी नंबर UK12PA-1120 बंगारी गॉंव के ऊपर सड़क से करीब 15-20 मीटर नीचे जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति जो वाहन में बैठा था घायल हो गया,जिसे CHC हिंडोलाखाल (टिहरी गढ़वाल)लाया गया। एक बारात ग्राम खोंनबागी पौडीखाल से वापस आयी थी जिसमे उक्त वाहन भी सम्मिलित था। उक्त वाहन में चालक सहित कुल 7 व्यक्ति बैठे थे। गाड़ी खड़ी करने के बाद अन्य सभी सवारी गाड़ी से ऊतर चुके थे किंतु एक सवार सबसे पीछे वाली शीट पर बैठा था। जैसे ही चालक उक्त सवारी को उतारने के लिए पीछे वाला दरवाजा खोलने लगा, तभी गाड़ी ढलान होने के कारण आगे चली गयी और सड़क से नीचे जा गिरी।जिसमे उक्त व्यक्ति घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है।

मृतक-

सोबन सिंह असवाल पुत्र श्री जीत सिंह असवाल निवासी ग्राम देवली थाना हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल उम्र 60 वर्ष।

Related posts

यमुनोत्री धाम:हजारों रुपये के सामान सहित यात्रियों के बैग लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की महावीर पंवार “माही”ने

admin

यमुना नदी को डायवर्जन को लेकर उठे सवाल स्थानीय लोगों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

*सतपाल महाराज चुनाव प्रचार को पश्चिम बंगाल पहुँचे* *केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल से हुई पार्टी विजन को लेकर चर्चा*

admin

You cannot copy content of this page